
बिलासपुर। शहरवासियों को स्वादिष्ट व्यंजनों, मनोरंजक गेम्स और सामाजिक सरोकार से जोड़ने के लिए बिलासपुर में 25 अक्टूबर को ‘लोकल तड़का 4.0’ का आयोजन किया जाएगा। रविवार शाम 5 बजे से कुंदन पैलेस में होने वाले इस कार्यक्रम में फूड स्टॉल, बच्चों के लिए गेम्स और तंबोला-हाउसी जैसे आकर्षण रहेंगे। आयोजन से जुटाई जाने वाली राशि जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और स्कूल निर्माण पर खर्च की जाएगी।

बिलासपुर राउंड टेबल 283, बिलासपुर लेडीज सर्कल 144 और बिलासपुर 41र्स क्लब 123 के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम लगातार चौथे वर्ष हो रहा है। आयोजकों का उद्देश्य शहरवासियों को मनोरंजन का अवसर देने के साथ सामाजिक कार्यों के लिए सहयोग जुटाना है।

10 साल में 28 क्लासरूम का निर्माण
बिलासपुर राउंड टेबल 283 पिछले करीब 10 वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहा है। संस्था अब तक 28 क्लासरूम का निर्माण करा चुकी है। इसके अलावा जरूरतमंद बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

लिमतरी स्कूल में बन रहे चार नए क्लासरूम
संस्था की ओर से वर्तमान में बिलासपुर जिले के बिल्हा ब्लॉक स्थित ग्राम लिमतरी के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में चार क्लासरूम का निर्माण कराया जा रहा है। ‘लोकल तड़का 4.0’ से मिलने वाली राशि इसी तरह की शैक्षणिक पहल और स्कूल निर्माण में लगाई जाएगी।
शहरवासियों से भागीदारी की अपील
आयोजकों ने शहरवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उनका कहना है कि इस आयोजन के जरिए लोग परिवार के साथ मनोरंजन करने के साथ जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में भी योगदान दे सकते हैं। कार्यक्रम की जानकारी के लिए संपर्क करें: 9691430040 ‘लोकल तड़का 4.0’ में स्वाद, मनोरंजन और समाज सेवा का संगम देखने को मिलेगा।
