Homeअपराधबिलासपुर नगर निगम में रिश्वत का खेल! 10 हजार लेते ACB ने...

बिलासपुर नगर निगम में रिश्वत का खेल! 10 हजार लेते ACB ने कर्मचारी को दबोचा…

बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम में शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोरी के आरोप में बड़ी कार्रवाई की। संपदा शाखा में पदस्थ कर्मचारी लक्ष्मीकांत कोका को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोप है कि मकान नवीनीकरण से जुड़े काम को आगे बढ़ाने के बदले कर्मचारी ने राजकिशोर नगर निवासी व्यक्ति से रिश्वत की मांग की थी।

मकान के काम के बदले मांगे 10 हजार

जानकारी के मुताबिक, राजकिशोर नगर निवासी शिकायतकर्ता अपने मकान के नवीनीकरण से संबंधित काम के लिए नगर निगम पहुंचा था। आरोप है कि संपदा शाखा में पदस्थ लक्ष्मीकांत कोका ने काम कराने के एवज में उससे 10 हजार रुपए की मांग की।

रिश्वत की मांग से परेशान शिकायतकर्ता ने मामले की शिकायत ACB से की। शिकायत मिलने के बाद टीम ने आरोपों का सत्यापन किया। शिकायत की पुष्टि होने पर ACB ने आरोपी कर्मचारी को पकड़ने के लिए ट्रैप की योजना बनाई।

सामान्य सभा चल रही थी, तभी पहुंची ACB

शुक्रवार को ACB की टीम नगर निगम कार्यालय पहुंची और तय योजना के तहत कार्रवाई की। इसी दौरान कर्मचारी को 10 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। खास बात यह रही कि जिस समय ACB की कार्रवाई चल रही थी, उसी वक्त नगर निगम में सामान्य सभा की बैठक भी जारी थी।

ACB की कार्रवाई के बाद निगम कार्यालय में हड़कंप की स्थिति बन गई। फिलहाल आरोपी कर्मचारी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts