Homeअन्य खबरेबड़ी खबर: 851 नए अधिवक्ताओं के नामांकन की अनुशंसा, 54 प्रोविजनल प्रमाण...

बड़ी खबर: 851 नए अधिवक्ताओं के नामांकन की अनुशंसा, 54 प्रोविजनल प्रमाण पत्र भी जारी करने की तैयारी…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद की नामांकन समिति की बैठक रविवार को हाईकोर्ट परिसर स्थित परिषद के मुख्य कार्यालय में हुई। बैठक में नए अधिवक्ताओं के नामांकन के लिए प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई। समिति ने 851 आवेदकों को नए अधिवक्ता के रूप में नामांकित किए जाने की अनुशंसा की है।

नामांकन समिति के अध्यक्ष रवि सिंह राजपूत की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्य आलोक कुमार गुप्ता और भास्कर साहू मौजूद रहे। बैठक में नए नामांकन के अलावा अधिवक्ताओं से जुड़े अन्य मामलों पर भी चर्चा हुई। समिति ने दो अधिवक्ताओं की सनद पुनर्बहाल करने और 54 प्रोविजनल प्रमाण पत्र जारी करने की भी अनुशंसा की है।

परिषद के मुताबिक, आवेदनों की निर्धारित प्रक्रिया और नियमों के तहत समीक्षा के बाद ये अनुशंसाएं की गई हैं। बैठक में परिषद के सचिव अमित वर्मा, सहसचिव दीपक सिंह ठाकुर, नामांकन प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार जायसवाल सहित अन्य कर्मचारियों ने सहयोग किया।

क्या हुआ फैसला?

851 नए अधिवक्ताओं के नामांकन की अनुशंसा

2 अधिवक्ताओं की सनद पुनर्बहाल करने की अनुशंसा

54 प्रोविजनल प्रमाण पत्र जारी करने की अनुशंसा

आवेदनों की नियमों के अनुसार समीक्षा के बाद लिया गया निर्णय

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts