
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा स्थगित कर दी है। यह परीक्षा 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली थी।

आयोग ने 13 अक्टूबर को जारी सूचना में परीक्षा स्थगित करने के पीछे अपरिहार्य कारणों का हवाला दिया है। हालांकि, परीक्षा टालने की विस्तृत वजह नहीं बताई गई है।
नई तारीख का ऐलान नहीं
CGPSC के इस फैसले के बाद अभ्यर्थियों को अब नई परीक्षा तिथि का इंतजार करना होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की संशोधित समय-सारणी अलग से जारी की जाएगी।
कहां मिलेगी नई जानकारी?
अभ्यर्थी परीक्षा से जुड़ी आधिकारिक जानकारी और नई तारीख के लिए CGPSC की वेबसाइट psc.cg.gov.in पर नजर रखें। फिलहाल परीक्षा की नई तारीख को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है।

