Homeअपराधबिलासपुर में अवैध खनन पर खनिज विभाग का एक्शन, 10 वाहन जब्त;...

बिलासपुर में अवैध खनन पर खनिज विभाग का एक्शन, 10 वाहन जब्त; रेत से गिट्टी तक का अवैध परिवहन पकड़ाया

बिलासपुर। बिलासपुर जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। 12 से 15 अक्टूबर तक चले औचक निरीक्षण अभियान में विभाग की टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों से 7 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत कुल 10 वाहन जब्त किए हैं। इन वाहनों से रेत, गिट्टी और चूना पत्थर डस्ट का अवैध परिवहन किया जा रहा था। कलेक्टर के निर्देश और उप संचालक खनिज के मार्गदर्शन में विभागीय टीम ने रतनपुर, कोटा, खोलिपारा, तुरकाडीह, सेंदरी, कोनी, कच्छार, लमेर, निरतु, सकरी, लालखदान, मस्तूरी और लावर सहित विभिन्न क्षेत्रों में जांच की।

इन इलाकों में पकड़े गए वाहन

जांच के दौरान खोलिपारा में रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते दो ट्रैक्टर पकड़े गए। लमेर क्षेत्र में भी रेत का अवैध परिवहन करते एक ट्रैक्टर जब्त किया गया। वहीं, लालखदान में गिट्टी का परिवहन करते दो हाइवा और ग्राम सैदा के पास चूना पत्थर डस्ट का अवैध परिवहन करते एक हाइवा मिला। इसके अलावा लावर क्षेत्र में गिट्टी का अवैध परिवहन करते तीन हाइवा और रेत का परिवहन करते एक अन्य हाइवा को जब्त किया गया। सभी 10 वाहनों को खनिज नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना कोनी, थाना कोटा और खनिज जांच चौकी लावर की अभिरक्षा में रखा गया है।

अवैध खनिज कारोबार पर निगरानी

खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस, राजस्व और खनिज विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। विभागीय निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहनों के खिलाफ खनिज नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts