Homeअपराधबीड़ी नहीं दी तो बेल्ट से पीटा! कॉलेज छात्र पर टूट पड़े...

बीड़ी नहीं दी तो बेल्ट से पीटा! कॉलेज छात्र पर टूट पड़े युवक, बचाने आए दोस्तों को भी नहीं छोड़ा, FIR दर्ज…

AI जनरेटेड
AI जनरेटेड

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बीड़ी देने से इनकार करने पर कॉलेज छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवकों ने छात्र के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों और बेल्ट से हमला किया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके दो दोस्तों को भी नहीं बख्शा गया। आरोपियों ने छात्र को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की शिकायत पर पचपेड़ी पुलिस ने शिवा जांगड़े और उसके अन्य साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, ग्राम मेऊभांठा, पामगढ़ निवासी दीपेश कुर्रे कॉलेज में पढ़ाई करता है। 22 अक्टूबर को वह अपने दो दोस्तों के साथ अपनी बीमार मामी को देखने सुलौनी गांव गया था। रात करीब 9 बजे वह दोस्तों के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान विद्याडीह टांगर से सुलौनी जाने वाले रास्ते पर छोटे पुल के पास वे कुछ देर के लिए रुके।

बीड़ी नहीं दी तो करने लगे गाली-गलौज

दीपेश का आरोप है कि इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और शराब पीने लगे। युवकों ने उससे बीड़ी मांगी, लेकिन छात्र ने बीड़ी नहीं पीने और अपने पास बीड़ी नहीं होने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद जब दीपेश अपने दोस्तों के साथ बाइक से वहां से निकलने लगा, तो एक युवक ने उसके साथ अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते अन्य युवक भी वहां पहुंच गए और छात्र के साथ मारपीट करने लगे।

बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्तों को भी पीटा

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने दीपेश को हाथ-मुक्कों, थप्पड़ों और बेल्ट से पीटा। इस दौरान उसकी पीठ और कंधे पर चोटें आईं। आरोप है कि युवकों ने उसका गला पकड़कर भी मारपीट की। दीपेश के दोस्त रामनारायण लहरे और अरमान बंजारे ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उनके साथ भी मारपीट की गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना के बाद पीड़ित ने पचपेड़ी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिवा जांगड़े और उसके अन्य साथियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts