Homeअन्य खबरेभारतीय मजदूर संघ की नई जिला कार्यकारिणी गठित, जयप्रकाश दुबे बने अध्यक्ष

भारतीय मजदूर संघ की नई जिला कार्यकारिणी गठित, जयप्रकाश दुबे बने अध्यक्ष

बिलासपुर। भारतीय मजदूर संघ जिला बिलासपुर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभा भवन में आयोजित बैठक में जयप्रकाश दुबे को जिलाध्यक्ष और CSPDCL के चेतनानंद दुबे को जिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। चुनाव अधिकारी एवं भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय मंत्री राधेश्याम जायसवाल की उपस्थिति में नई टीम का गठन हुआ।

कई पदों पर नई नियुक्तियां

नई कार्यकारिणी का प्रस्ताव अजय शर्मा ने रखा, जिसका अनुमोदन राजेश पांडेय ने किया। कार्यकारिणी में एनटीपीसी सीपत के अविनाश चौबे को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। वहीं अभिषेक कुमार को कार्यालय मंत्री, गजेंद्र सिंह को संगठन मंत्री, कोमल देवांगन को कोषाध्यक्ष और मनीष सिंह क्षत्री को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी काशी राव गाढ़े, अनमय बाप्पा, भागचंद साहू, संजय रजक और संदीप शर्मा को सौंपी गई। वहीं अभिषेक तिवारी, रामानंद शर्मा, अश्वनी साहू और जीएच राठौर को सहमंत्री बनाया गया।

कर्मचारियों की समस्याओं को उठाने पर जोर

नई कार्यकारिणी में विभिन्न विभागों के संगठित और असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। संगठन के पदाधिकारियों से कर्मचारियों की समस्याओं, मांगों और हितों से जुड़े मुद्दों को उचित मंच पर उठाने की अपेक्षा की गई है। नई टीम के सामने संगठन को मजबूत करने और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के बीच समन्वय बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts