Homeअन्य खबरेहड़ताल भी नहीं आई काम, 5 पटवारी सस्पेंड! कलेक्टर के निर्देश पर...

हड़ताल भी नहीं आई काम, 5 पटवारी सस्पेंड! कलेक्टर के निर्देश पर जारी हुए आदेश, जानिए किन-किन पटवारियों पर हुई कार्रवाई…

Ai जनरेटेड
Ai जनरेटेड

पिथौरा। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में प्रशासन ने कामकाज में लापरवाही बरतने वाले पांच पटवारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर जिले के पांच पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि ये पटवारी हड़ताल में शामिल थे। इसके साथ ही किसानों से जुड़े राजस्व कार्यों में लापरवाही और विभागीय योजनाओं की प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने को कार्रवाई का आधार बनाया गया है।

प्रशासनिक जानकारी के मुताबिक, संबंधित पटवारियों के कार्यक्षेत्र में पंजीयन, पीवी सत्यापन और डीसीएस सर्वे जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं पाई गई। इन कार्यों में पिछड़ने और राजस्व संबंधी जिम्मेदारियों का सही तरीके से निर्वहन नहीं करने पर संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों ने निलंबन के आदेश जारी किए हैं।

इन पांच पटवारियों पर हुई कार्रवाई

जारी आदेश के अनुसार, बागबाहरा तहसील के तीन पटवारियों भंगी राम ध्रुव, कमलेश डहरे और नीरज कुमार वर्मा को निलंबित किया गया है। वहीं, बसना अनुविभाग के तिलक राम चौधरी और सरायपाली अनुविभाग की दमयंती नायक पर भी गाज गिरी है।

पांचों पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई को राजस्व विभाग के कामकाज में लापरवाही के खिलाफ सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts