Sunday, March 15, 2026
Homeअपराधकरोड़ों की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को सिविल लाईन पुलिस ने...

करोड़ों की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को सिविल लाईन पुलिस ने किया गिरफ्तार…जाने पूरा मामला….

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर शहर में तीन सक्रिय ठगों ने ज्यादा पैसे देने का लालच देखर 11 लोगों से करोड़ों की ठगी की घटना को अंजाम दिया ।

आरोपी ठगों ने प्रार्थियों को डबल मुनाफा का लालच दिया। जिससे सभी 11 लोगों से एक करोड़ से अधिक की ठगी की । मामले में पुलिस ने एक महिला समेत दो पुरुष ठग को गिरफ्तार किया है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के मुताबिक, आसमा सिटी कॉलोनी निवासी ज्योति वाधवा सहित अन्य 10 लोगों के शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने मैग्नेटो मॉल स्थित इंडिपेंडेंट बिजनेस कंपनी के ओनर प्रांजल पटेल और उनके दो पार्टनर डॉली उर्फ दुर्गा पटेल और अनुराग खुटे को गिरफ्तार कर उनसे फोटो कॉपी मशीन, कम्प्यूटर सिस्टम सहित अन्य जब्त किया गया। इनके विरुद्ध 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts