Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेबिलासपुर जोन स्टेशन में खड़ी छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग...

बिलासपुर जोन स्टेशन में खड़ी छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के AC कोच में अचानक आग लग गई। जिससे स्टेशन परिसर में यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे RPF के जवान और रेलवे अधिकारियों ने आग पर काबू पाया।

मिली जानकारी अनुसार, सुबह छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस कोरबा के लिए रवाना होने के लिए प्लेटफार्म नंबर 2 में खड़ी थी। तभी AC कोच M1 में अचानक आग की लपटें उठने लगी। आग की वजह से कोच के सीट, बेड रोल पूरी तरह जलकर खाक हो गए। बताया जा रहा है कि, स्टेशन में अचानक लाइट बंद हुई थी। जिसके बाद कोच से धुंआ उठने लगा। प्रथम दृष्टया आग लगने की मुख्य वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। फिलहाल पूरी घटना की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आगजनी की मुख्य वजह क्या रही फिलहाल मामले की जांच कर रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts