Thursday, March 12, 2026
Homeअन्य खबरेप्रदेश के 13 ठिकानों में एसीबी और ईओडब्लू की संयुक्त कार्रवाई से...

प्रदेश के 13 ठिकानों में एसीबी और ईओडब्लू की संयुक्त कार्रवाई से मचा हड़कंप…

बिलासपुर। ईओडब्लू और एसीबी की टीम ने एक साथ प्रदेश के 13 स्थानों में अल सुबह धावा बोला है। रायपुर,बिलासपुर और दुर्ग समेत प्रदेश के अन्य जिलो में शराब घोटाले में दर्ज लोगों के ठिकानों के खिलाफ संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है। टीम ने सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच कार्रवाई को अंजाम दिया। खबर लिखे जाने तक टीम बिलासपुर और मुंगेली जिले में कार्रवाई कर रही है।

एसीबी और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरों यानी ईओडब्लू की संयुक्त टीम ने एक साथ प्रदेश के 13 ठिकानों में सुबह करीब 5 से 6 के बीच धावा बोला । टीम ने एक साथ रायपुर,बिलासपुर,दुर्ग और मुंगेली समेत व्यापारियों और शासन के कुछ पुराने अधिकारियों के ठिकानों पर छापा मारा है। संयुक्त टीम की रेड कार्रवाई से प्रदेश में हलचल मच गयी है।

जानकारी के अनुसार संयुक्त टीम ने बिलासपुर जिला स्थित कोटा में वेलकम डिस्लेरी में अल सुबह धावा बोला। खबर लिखे जाने तक संयुक्त टीम की कार्रवाई चल रही है। इसके अलावा मुंगेली जिले के सरगांव स्थित भाटिया डिस्लेरी में संयुक्त टीम रेड कार्रवाई को अंजाम दिया है। दोनो ही जगह संयुक्त टीम कड़ी सुरक्षा के बीच कार्रवाई और जांच पड़ताल कर रही है।

एसीबी और ईओडब्लू की टीम कुम्हारी स्थित केडिया डिस्टलरी, रायपुर स्थित अनवर ढेबर, विवेका ढांड के अलावा बिलासपुर के अनिल टूटेजा के ठिकानों पर दबिश दी है। बताते चलें कि सभी के खिलाफ शराब मामले को लेकर ईड़ी ने अपराध दर्ज किया है। पिछले महीने ही शराब विभाग के अधिकारियों समेत ढांढ और अनिल टूटेजा समेत सभी के खिलाफ कर चोरी और अफरा तफरी को लेकर एफआईआर दर्ज है। जैसा की कयास लगाया जा रहा था कि कार्रवाई होगी। रविवार की सुबह ठीक ऐसा ही हुआ है। जानकारी मिल रही है कि जल्द ही सयुक्त टीम अधिकारियों के ठिकानों पर भी कभी भी धमक सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts