Saturday, March 28, 2026
Homeअपराधशिक्षक को शराब की ऐसी लत लगी कि स्कूल में पीने लगा...

शिक्षक को शराब की ऐसी लत लगी कि स्कूल में पीने लगा शराब…कहा जिसको जो करना है कर लो…मैं नही डरता किसी से ….वीडियो वायरल होने पर हुई निलंबन की कार्रवाई

बिलासपुर। शिक्षा के मंदिर से शिक्षक का शर्मनाक वीडियो सामने आया है। स्कूल की प्रधान पाठिका के सामने ही शिक्षक ने शराब का पैग बनाकर पीना शुरू कर दिया। शराबी शिक्षक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामला मस्तूरी विकासखंड के मचहा जनपद प्राथमिक शाला का है। हालांकि मामला DEO के संज्ञान में आने के बाद शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक शिक्षक का नाम संतोष केवट है। शराबी शिक्षक स्कूल में शराब पीते हुए वीडियो में नजर आ रहे हैं। शिक्षक का जब वीडियो बनाया जा रहा था, तो ये कहता हुआ नजर आता है कि बना लो…ANY PROBLEM… मैं रोज पीता हूं, मेरे पास सब है। शिक्षक की जेब में शराब की बोतल और साथ में चखना का पैकेट भी है।

प्रधान पाठिका के सामने पिया शराब

शिक्षक संतोष कैवर्त स्कूल में आने के बाद टेबल में बैठ कर आराम से देशी दारू और चखने लेकर बड़े शौक से शराब पी रहा था।

शिक्षक ने कहा : बनाओ वीडियो, नो प्रबोल्म

शराब सेवन करने के दौरान जब अन्य शिक्षकों ने उसे रोकना चाहा और शिकायत की बात कही तो शिक्षक ने कहा कि “बनाओ वीडियो मैं किसी से डरता नहीं।” शिक्षक के हौसले इतने बुलंद थे की वह कैमरे के सामने ही शराब पीता रहा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो –

शिक्षक को शराब की लत लग गई है। जब भी मौका मिले तब वह शराब का सेवन करता है। ऐसा ही एक वीडियो अब समाने आया है। जिसमें हेड मास्टर के सामने बैठकर ही शिक्षक शराब पीता नजर आ रहा है। जिसके बाद शिक्षक पर निलंबन की कार्रवाई की गई है और जिला शिक्षा अधिकारी ने पूरे मामले में जांच के निर्देश भी दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts