Friday, March 13, 2026
Homeछत्तीसगढ़ABVP की केंद्रीय विश्वविद्यालय में भूख हड़ताल... 26 सूत्रीय मांग को लेकर...

ABVP की केंद्रीय विश्वविद्यालय में भूख हड़ताल… 26 सूत्रीय मांग को लेकर किया प्रदर्शन…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर में 26 सूत्रीय मांग को लेकर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा छात्रों को एकत्रित कर धरना प्रदर्शन और भुख हड़ताल किया गया।

दरअसल, विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा पिछले दिनों में सड़क हादसे में मौत के बाद छात्रों के जीवन बीमा और हॉस्टल वार्डन को तत्काल बाहर करने के अलावा कुल सचिव परीक्षा नियंत्रक की स्थाई नियुक्ति की मांग को लेकर बड़ी संख्या में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा कॉलेज के कॉलेज के प्रांगण में जमकर नारेबाजी की गई।

इस दौरान छात्रों ने कहा कि, अगर विश्वविद्यालय प्रबंधन उनकी मांगों को पूरा नहीं करता है तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा वहीं छात्रों का ज्ञापन लेने विश्वविद्यालय के कुलपति छात्रों के बीच पहुंचे थे जहां उन्होंने छात्रों की समस्या सुनी और समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया।

रजिस्ट्रार को हटाने सहित छात्रों की कई मांगें हैं शामिल

ABVP ने यूनिवर्सिटी के कुलपति से इस घटना के लिए संस्था प्रमुख होने के नाते रजिस्ट्रार, हॉस्टल अधीक्षक, वार्डन और मेट्रेर्न को दोषी मानते हुए सस्पेंड करने की मांग की। साथ ही प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।

आर्थिक सहायता राशि देने की भी मांग

इसके साथ ही यूनिवर्सिटी में स्थाई रजिस्ट्रार की नियुक्ति, छात्रों का बीमा कराने सहित विभिन्न मांगे शामिल हैं। वहीं, मृत छात्रा के परिवार को विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से आर्थिक सहायता राशि देने की भी मांग की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts