Thursday, February 12, 2026
Homeअपराधदुर्ग में मिली युवती की लाश के मामले में बड़ा खुलासा... मंगेतर...

दुर्ग में मिली युवती की लाश के मामले में बड़ा खुलासा… मंगेतर ने ही की थी युवती की हत्या… आपसी कहासुनी के बाद बढ़ा था विवाद…

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शादी से 2 दिन पहले होने वाले लड़के ने अपनी मंगेतर की हत्या कर दी। आधी रात मिलने के लिए बुलाया और फिर हत्या कर तालाब में फेक दिया। जानकारी के अनुसार दोनों के बीच उनके शादी को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसके बाद दोनों में हाथापाई की स्थिति भी बनी। इसी बीच युवक ने युवती की हत्या कर दी। पूरा मामला दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र स्थित मेडेसरा गांव का है।

मिली जानकारी के अनुसार ये घटना 9 जुलाई के आधी रात की है। मृतिका का नाम तेजश्वनी जोशी (19) है। वहीं आरोपी का नाम हुमन जोशी (24) है। जो कि बीरेभाठ का रहने वाला था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, 11 जुलाई को मेडेसरा गांव में तालाब में तेजश्वनी जोशी की लाश मिली थी। इसे लेकर आशंका जताई जा रही थी कि मन चाहा शादी करने को लेकर आत्महत्या की है। इस घटना से शादी वाले घर में मातम पसर गया।

उसी दिन थी भाई की बारात

जानकारी के अनुसार, मेडेसरा निवासी राजेश जोशी अपनी बेटी तेजश्वनी जोशी, उसकी बड़ी बहन और भाई गजपाल जोशी तीनों की एक साथ शादी कर रहे थे। जहां छोटी बेटी की लाश मिलने के बाद विवाह रोक दी। उसी दिन भाई की बारात थी। वहीं आधी रात ये घटना हुई थी।

खाना खाने के बाद अचानक निकली थी घर से

तेजश्वनी के परिजनों ने बताया कि, 9 जुलाई को तेजश्वनी के भाई की हल्दी का कार्यक्रम था। रात में उसने भाई और बहन के साथ हल्दी लगवाई। संगीत का कार्यक्रम हुआ। सब लोग कार्यक्रम में व्यस्त थे। खाना खाने के बाद अचानक वो घर से बाहर चली गई। सुबह उसकी लाश तालाब में मिली थी। तेजश्वनी और उसकी बड़ी बहन की बारात 12 जुलाई को आनी थी।

कॉल डिटेल से मिला था सुराग

दुर्ग सिटी एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट के निशान मिले थे। लिहाजा पुलिस ने हत्या के एंगल पर ही जांच शुरू की। कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर सबसे बड़ा सस्पेक्ट हुमन जोशी था। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस तालाब से मोबाइल रिकवर करने में जुटी है।

पारिवारिक दबाव में आकर कर रहे थे शादी

पूछताछ में पुलिस को आरोपी ने बताया कि आए दिन दोनों के बीच शादी को लेकर हमेशा लड़ाई-झगड़े होते थे। वहीं दोनों शादी नहीं करना चाहते थे। परिवारिक दबाव में आकर शादी कर रहे थे। इसी को लेकर दोनों में 9 जुलाई की रात लड़ाई हुई और वारदात को अंजाम दिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts