बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी में महिला चेन स्नैचिंग का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि महिला मंगलवार की सुबह रिवर व्यू रोड में मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। तभी बाइक सवार एक युवक वहां आया और महिला के गले से मंगलसूत्र छीन कर भाग गया। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी अनुसार, डॉ. मेघा ताभड़कर तिलक नगर के रहने वाली है। वह सुबह रिवर व्यू रोड में मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। उसी समय बाइक सवार युवक ने उसके गले से मंगलसूत्र छीन कर भाग गया।
चेन स्नैचिंग की शिकार हुई महिला
हर रोज की तरह महिला मॉर्निंग वहां पर निकली थी। तभी एक बाइक सवार युवक आया है। मौका देखकर महिला के गले से मंगलसूत्र छीन कर भाग गया। घटना के बाद महिला ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
आस -पास की सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा
इस घटना की जानकारी साझा करते हुए सिविल लाइन सीएसपी उमेश गुप्ता ने बताया कि महिला रिवर व्यू रोड पर मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। जहां एक बाइक सवार युवक ने उनके गले से मंगलसूत्र छीनकर भाग गया। वहीं महिला ने थाने आकर इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। और रिवर व्यू के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। वहीं कुछ सुराग मिले है। जिससे आधार पर युवक की तलाश की जा रही है।