Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधशराबी नेता ने पत्नी से की छेड़छाड़... गुस्से में पति ने कुल्हाड़ी...

शराबी नेता ने पत्नी से की छेड़छाड़… गुस्से में पति ने कुल्हाड़ी से काट डाला…हुआ गिरफ्तार…

बालोद। बालोद जिले में बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर के फार्म हाउस में मर्डर हुए है। शुक्रवार को 50 साल के संजय ठाकुर की खून से सने हुए लाश मिली है। इस मामले में पुलिस ने फार्म हाउस के केयरटेकर को गिरफ्तार किया है। भुवनेश्वर नेताम और संजय ठाकुर ने पहले मिलकर शराब पी थी।

समझाने के बाद भी जब नहीं माना, कुल्हाड़ी से कर दी हत्या

केयरटेकर भुवनेश्वर ने बताया कि संजय उनकी पत्नी को बार- बार छेड़छाड़ कर रहा था। और समझाने के बाद भी जब नहीं माना, तो उसे कुल्हाड़ी से काट डाला। संजय ठाकुर के सिर पर कई वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

आसपास के लोगों से मिला सुराग

शुक्रवार शाम को हुई इस घटना के बाद पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी इक्कठा कर रहे थे। तभी पता चला कि, बीजेपी प्रवक्ता के फार्म हाउस में काम करने वाले भुवनेश्वर नेताम का संजय ठाकुर से विवाद हुआ था। इसके बाद पुलिस ने गांव से ही भुवनेश्वर को पकड़ा और कड़ाई पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपी बोला- छेड़छाड़ करता था संजय

पुलिस ने बताया की गुरुवार शाम को भुवनेश्वर ठाकुर, केशव ठाकुर और संजय ठाकुर फार्म हाउस में शराब पी रहे थे। इस दौरान संजय वहां खाना बना रही भुवनेश्वर की पत्नी के तभी संजय उसके पास जाकर बार- बार छूने की कोशिश करता था। इसी बात को लेकर दिनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में कुल्हाड़ी से मार डाला। रात को भुवनेश्वर की पत्नी अपने रिश्तेदार के घर चली गई। वहीं, केशव भी फार्म हाउस की दूसरी बाड़ी में चला गया था। देर रात नशे में धुत भुवनेश्वर और संजय का फिर आपस में झगड़ा हुआ। संजय ने उसकी पत्नी के बारे में गलत कमेंट किया। जिसके बाद गुस्से में आकर भुवनेश्वर ने उस पर हमला कर दिया।

पहले भी हत्या केस में जेल जा चुका है आरोपी

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के बाद भुवनेश्वर ठाकुर को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी पहले भी हत्या के मामले में जेल काट चुका है। वहीं, मामले का खुलासा होने से पहले प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा था कि, मेरे फार्म हाउस में जो केयरटेकर है, उनके पास यह व्यक्ति आया हुआ था, दोनों ने शराब पी। सभी लोग यही हैं, जो भी दोषी है, उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts