Thursday, March 12, 2026
Homeअन्य खबरेकृष्ण जन्माष्टमी की पुर्व संध्या को यादव समाज निकलेगा भव्य शोभा यात्रा......

कृष्ण जन्माष्टमी की पुर्व संध्या को यादव समाज निकलेगा भव्य शोभा यात्रा… लखीराम ऑडोटोरियम में हुईं बैठक…

बिलासपुर। बिलासपुर जिले में निवासरत सभी परिक्षेत्र से यादव पदाधिकारियों की बैठक लखीराम आडिटोरियम बिलासपुर में बैठक 3 बजे से आयोजित किया गया। आयोजित बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पूर्व संध्या में भव्य शोभा यात्रा निकालने पर सहमति व्यक्त किये व श्री कृष्ण जन्माष्टमी दिवस पर अपने अपने घरों व गृह ग्राम व मंदिरों में पूजा पाठ करने की मंशा व्यक्त किये।

बहादुर शास्त्री स्कूल से शोभा यात्रा का प्रारंभ, फिर लखीराम ऑडिटोरियम होगी सभा

आज की बैठक में प्रमुख रूप से निर्णय लिया गया। दिनांक 25 अगस्त 2024 को दोपहर 3 बजे से लाल बहादुर शास्त्री स्कूल से शोभा यात्रा का प्रारंभ होगा। जो कि गोल बाजार से होते हुए लखीराम ऑडिटोरियम सभा गृह में पूर्ण होगा।

धारदार हथियार पर पूर्ण प्रतिबंध का निर्णय लिया गया

इसके उपरांत मंचीय कार्यक्रम व भोजन लखीराम आडिटोरियम में प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति में सम्पन्न होगा। इसके साथ ही श्री कृष्ण जन्माष्टमी को शुष्क दिवस घोषित है। शोभा यात्रा में मद्यपान पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध करने, व किसी भी प्रकार के शौर्य प्रदर्शन हेतु धारदार हथियार पर पूर्ण प्रतिबंध का निर्णय लिया गया है। शोभा यात्रा में शामिल सभी महिला पुरुष,बच्चे सभी पीताम्बरी पिला वस्त्र कपड़ा पहनकर शामिल होने की अपील की गई है। शोभायात्रा हेतु संचालन समिति, सुरक्षा समिति,वाहन व्यवस्था समिति के साथ परिक्षेत्र की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

बैठक में मुख्यरूप शैलेन्द्र यादव,अमीत यादव,सुनील यादव,डॉ मन्त्रं यादव,घुराउ राम यादव,बहोरन यादव,संदीप यादव,नंद किशोर यादव,मंजीत यादव,कमल यादव,आकाश यादव,बबलू यादव,बिट्टू यादव,संतोष यादव,अनिल यादव,राजकमल यादव,छोटू यादव,बबलू यादव,राहुल यादव,लल्ला यादव,पुरषोत्तम यादव,राजकुमार यादव,भोला यादव,रीत यादव,सत्येंद्र यादव,गोलू यादव,संजू यादव,दिलीप यादव,आशीष यादव,दिनेश यादव,मनीष यादव,दीप शिखा यादव,दीपा यादव,अंकिता यादव,शकुंतला यादव,रिक्की यादव व सरस्वती यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts