Monday, June 23, 2025
Homeअपराधदीवार गिरने से 8 साल का मासूम गंभीर रूप घायल... नगर निगम...

दीवार गिरने से 8 साल का मासूम गंभीर रूप घायल… नगर निगम का चल रहा था सड़क नाली निर्माण… परिजन का आरोप: ठेकेदार विकास अग्रवाल की लापरवाही से बच्चा हुआ घायल…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दीवार गिरने से 8 वर्षीय बच्चा दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसमें विकास अग्रवाल ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है। जहां सिद्धार्थ देवांगन की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। घायल मासूम का इलाज स्टार चिल्ड्रन हॉस्पिटल में चल रहा है। मामला चिंगराजपारा प्रभात चौक सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में सड़क और नाली निर्माण कराया जा रहा है। जहां शुक्रवार की सुबह घर से निकल रहा था। इस वक्त नाली का निर्माण भी हो रहा था तभी दीवार के चपेट में आने से बच्चा घायल हो गया। नगर निगम के ठेके से काम हो रहा है। आसपास के लोगों का कहना है कि ठेकेदार विकास अग्रवाल की लापरवाही से बच्चे की यह दशा हुई है और मना करने के बाद भी वहां नाली का निर्माण किया जा रहा था।

परिजनों का कहना है कि ठेकेदार को मना किया गया था कि जो दीवार है उसे पहले हटा लीजिए। उसके बाद यह आगे के कार्य करिए ठेकेदार नहीं माना, जिसकी लापारवाही से बच्चा दीवार के चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

पिता सुभाष देवांगन का आरोप नाली निर्माण कर रहे ठेकेदार ने और आश्वासन दिया कि बच्चा जो घायल हुआ है, इसमें जो भी खर्चा आएगा हम देंगे। उसके बाद ठेकेदार अपनी बातों से मुकर गया, जिसको लेकर आज परिजनों ने ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की बात कही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दीवार गिरने से 8 वर्षीय बच्चा दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसमें विकास अग्रवाल ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है। जहां सिद्धार्थ देवांगन की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। घायल मासूम का इलाज स्टार चिल्ड्रन हॉस्पिटल में चल रहा है। मामला चिंगराजपारा प्रभात चौक सरकंडा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में सड़क और नाली निर्माण कराया जा रहा है। जहां शुक्रवार की सुबह घर से निकल रहा था। इस वक्त नाली का निर्माण भी हो रहा था तभी दीवार के चपेट में आने से बच्चा घायल हो गया। नगर निगम के ठेके से काम हो रहा है। आसपास के लोगों का कहना है कि ठेकेदार विकास अग्रवाल की लापरवाही से बच्चे की यह दशा हुई है और मना करने के बाद भी वहां नाली का निर्माण किया जा रहा था। परिजनों का कहना है कि ठेकेदार को मना किया गया था कि जो दीवार है उसे पहले हटा लीजिए। उसके बाद यह आगे के कार्य करिए ठेकेदार नहीं माना, जिसकी लापारवाही से बच्चा दीवार के चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। पिता सुभाष देवांगन का आरोप नाली निर्माण कर रहे ठेकेदार ने और आश्वासन दिया कि बच्चा जो घायल हुआ है, इसमें जो भी खर्चा आएगा हम देंगे। उसके बाद ठेकेदार अपनी बातों से मुकर गया, जिसको लेकर आज परिजनों ने ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की बात कही है।