Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधबिलासपुर में एक बार फिर चाकूबाजी... युवक पर जानलेवा हमला... पेट से...

बिलासपुर में एक बार फिर चाकूबाजी… युवक पर जानलेवा हमला… पेट से अंतड़ी बाहर

कोटा। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा स्थित 24 कैरेट होटल के सामने चाकूबाजी की घटना सामने आई है। घायल युवक की हालत गंभीर है और डाक्टरों ने उसे बिलासपुर के सिम्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया है। वारदात रविवार की दोपहर हुई, हमलावर युवक स्कूटी छोड़ कर मौके से भाग निकले। हमले में युवक की अंतड़ियां बाहर आ गई। वहीं मारपीट का सीसीटीवी विडियो भी सामने आया है।

कोटा थाना की पुलिस ने स्कूटी जब्त कर लिया है। स्कूटी के आधार पर पुलिस हमलावरों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। कोटा टीआई उमेश साहू ने बताया कि हमलावरों की खोजबीन के लिए टीम लगाई गई है।

चाबी को लेकर हुआ विवाद

रविवार की दोपहर दीपांशु साहू (23) अपने दोस्तों के साथ पेंडारी गया था। इसी दौरान उसके दोस्त हर्ष साहू ने मोबाइल पर कॉल किया। उसने बताया कि कुछ युवकों ने गनियारी के पास उसकी बाइक की चाबी छीन ली है। इस पर दीपांशु अपने तीन दोस्तों के साथ गनियारी पहुंचा। गनियारी पहुंचने पर दीपांशु को पता चला कि चाबी लूटने वाले कोटा की ओर भाग निकले हैं। इस पर दीपांशु अपने दोस्तों के साथ चाबी छीनने वाले युवकों के पीछे गया। कोटा के मौहारखार स्थित होटल 24 कैरेट के सामने पहुंचते ही चाबी लूटने वालों ने दीपांशु, हर्ष और उनके दोस्तों की पिटाई शुरू कर दी।

मारपीट का CCTV फुटेज आया सामने 

वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता हैं कि किस प्रकार से दोनों पक्षों एक दूसरे से मारपीट पिटाई कर रहे है। मारपीट के दौरान कुछ लड़कियां और महिलाएं बीच बचाव की भी कोशिश की। उसे बाद भी मारपीट रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लड़ाई इतनी भयानक रूप लिया। मारपीट के बीच युवक ने चाकू जेब से चाकू निकालकर दूसरे युवक पर वार कर दिया। युवक की हालत गंभीर है, चाकूबाजी में उसकी आंतें बाहर आ गई है।

मारपीट के दौरान दीपांशु को मारा चाकू 

मारपीट के बीच किसी ने दीपांशु को चाकू मार दिया। हमले में लहूलुहान युवक को छोड़कर हमलावर वहां से भाग निकले। दोस्तों ने घायल दीपांशु को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही पुलिस को इसकी सूचना दी। इस पर पुलिस की टीम तत्काल अस्पताल पहुंच गई। तब तक डॉक्टरों ने घायल को सिम्स रेफर कर दिया था।

पुलिस ने घायल दीपांशु के दोस्तों से पूछताछ की है। जांच के दौरान पता चला कि हमलावर युवक अपनी स्कूटी मौके पर ही छोड़कर भाग निकले हैं। पुलिस ने स्कूटी जब्त कर ली है। इसके आधार पर हमलावर युवकों की पहचान की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts