Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेकार में गिरी आकाशीय बिजली... बाल बाल बचे सांसद राधेश्याम राठिया... बिजली...

कार में गिरी आकाशीय बिजली… बाल बाल बचे सांसद राधेश्याम राठिया… बिजली गिरने के समय कार में ही थे मौजूद…

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सांसद राधेश्याम राठिया की कार पर आकाशीय बिजली गिरी है। हादसे में सांसद राठिया बाल-बाल बचे।

आपको बता दें कि वे सरायपाली के अपेरा कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। तभी बिजली गिरने से कार खराब हो गई। इस वजह से उन्होंने कार को कार्यक्रमस्थल पर ही छोड़ दिया है।

बताया जा रहा है कि, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति झूलस गया है। जिसका इलाज नजदीकी अस्पताल में जारी है। आकाशीय बिजली गिरने के समय सांसद कार पर ही मौजूद थे, वे बाल-बाल बचे और सुरक्षित हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts