HomeअपराधCIMS के मेन गेट पर ऑटो चालक और TI के बीच भिड़ंत,...

CIMS के मेन गेट पर ऑटो चालक और TI के बीच भिड़ंत, पहले बहस फिर धक्का-मुक्की; VIDEO वायरल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सिम्स अस्पताल के मुख्य गेट पर ऑटो खड़ा करने को लेकर जमकर विवाद हो गया। मामला उस वक्त गरमा गया, जब सिविल लाइन थाना प्रभारी रविशंकर तिवारी और एक ऑटो चालक आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों के बीच बहस शुरू हो गई और फिर धक्का-मुक्की होने लगी। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम सिम्स अस्पताल के मेन गेट के सामने एक ऑटो चालक बेतरतीब तरीके से वाहन खड़ा कर हंगामा कर रहा था। इसी दौरान सिविल लाइन टीआई रविशंकर तिवारी अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे थे। वे मंगला में हुए चाकूबाजी के एक मामले की जांच के सिलसिले में अस्पताल पहुंचे थे।

मंगला में चाकूबाजी के घायलों से मिलने पहुंची थी पुलिस टीम

दरअसल, मंगला इलाके में एक युवती के लव मैरिज करने से नाराज उसके पिता और भाई ने कथित तौर पर युवती, उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर चाकू से हमला कर दिया था। इस घटना में पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी मामले की जांच के लिए पुलिस टीम अस्पताल पहुंची थी।

नशे में हंगामा करने का आरोप, TI से उलझा ऑटो चालक

इसी दौरान अस्पताल के मुख्य गेट के पास ऑटो चालक को देखकर टीआई ने उसे रोकने की कोशिश की। आरोप है कि ऑटो चालक नशे की हालत में था और पुलिस की समझाइश पर भड़क गया। इसके बाद उसने टीआई से बहस शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच धक्का-मुक्की की नौबत आ गई। ऑटो चालक पर टीआई के साथ गाली-गलौज करने का भी आरोप है।

VIDEO में कैद हुई पूरी घटना

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इस विवाद का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। वायरल वीडियो में पुलिस अधिकारी और ऑटो चालक के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की होती दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल परिसर में हुई इस घटना की चर्चा तेज हो गई है।

ASP बोले- मारपीट नहीं, धक्का-मुक्की हुई

मामले में एडिशनल एसपी पंकज पटेल ने बताया कि पुलिस टीम एक प्रकरण की जांच के लिए सिम्स पहुंची थी। इस दौरान मेन गेट पर एक ऑटो चालक हंगामा कर रहा था। टीआई और उनकी टीम ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह पुलिसकर्मियों से उलझ गया। इस दौरान धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ऑटो चालक को पकड़कर थाने लेकर आई थी। बाद में समझाइश देकर उसे छोड़ दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts