Homeअपराधबिलासपुर में खुलेआम गुंडागर्दी! युवकों को केबल तार और लात-घूंसों से पीटा,...

बिलासपुर में खुलेआम गुंडागर्दी! युवकों को केबल तार और लात-घूंसों से पीटा, वायरल वीडियो…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ बदमाश 2 से 3 युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। कोई युवक केबल तार से पिटाई कर रहा है तो कोई जमीन पर गिरे युवक पर लगातार लात-घूंसे बरसा रहा है। मारपीट के दौरान एक युवक पत्थर उठाकर हमला करने की कोशिश भी करता नजर आता है।

बताया जा रहा है कि यह घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर स्थित दारू भट्ठी के पास की है। हैरानी की बात यह है कि मौके पर कई लोग मौजूद होने के बावजूद किसी ने बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं की। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ऐसे मामलों में तत्काल सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो बदमाशों के हौसले और बुलंद होंगे। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है और लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे आरोपियों को कब तक गिरफ्तार किया जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts