Homeअन्य खबरेअजमेर शरीफ उर्स में जाने वाले जायरीनों की बढ़ी चिंता, वेटिंग लिस्ट...

अजमेर शरीफ उर्स में जाने वाले जायरीनों की बढ़ी चिंता, वेटिंग लिस्ट से राहत दिलाने DRM को सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर। अजमेर शरीफ में 10 से 19 दिसंबर तक आयोजित होने वाले सालाना उर्स में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में जायरीनों के रवाना होने की संभावना है। इसे देखते हुए यात्रियों की सुविधा और लंबी वेटिंग लिस्ट की समस्या को लेकर रेलवे से अतिरिक्त कोच लगाने की मांग उठाई गई है।

इस संबंध में प्रतिनिधिमंडल ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के DRM को ज्ञापन सौंपा। इसमें दुर्ग-अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस (18207) में उर्स के दौरान अतिरिक्त स्लीपर और एसी कोच जोड़ने की मांग की गई है। साथ ही प्रतीक्षा सूची में शामिल यात्रियों को कन्फर्म बर्थ उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था करने का आग्रह किया गया।

प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग सहित छत्तीसगढ़ के अलग-अलग क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग अजमेर शरीफ की धार्मिक यात्रा पर जाते हैं। ऐसे में ट्रेन में सीटों की कमी और लंबी वेटिंग लिस्ट के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान हज कमेटी, छत्तीसगढ़ शासन के प्रतिनिधियों के साथ सय्यद मकबूल अली, मोहम्मद हनीफ, शानुल खान, पवन छावड़ा, विकास एंथनी, गुलसर अली और कमलेश सिंह मौजूद रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने रेलवे प्रशासन से जायरीनों की धार्मिक यात्रा को ध्यान में रखते हुए जल्द अतिरिक्त कोच लगाने की व्यवस्था करने की अपील की है। अब यात्रियों को रेलवे प्रशासन के फैसले का इंतजार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts