Thursday, February 12, 2026
HomeUncategorizedExclusive: पुरानी रंजिश को लेकर बीच चौराहे पर चाकू से घोंपा... मौके...

Exclusive: पुरानी रंजिश को लेकर बीच चौराहे पर चाकू से घोंपा… मौके पर युवक की मौत… सरकंडा में हुआ खूनी रंजिश का खेल…पढ़े पूरी खबर…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी में पुरानी रंजिश को लेकर आपसी विवाद के दौरान चाकू मार कर युवक की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट

दरअसल पूरा मामला सरकंडा थाना अंतर्गत चिंगराजपारा संतोषी चौक का है। जहां पुरानी रंजिश को लेकर विक्की साहू ने नरेंद्र चंद्राकार से विवाद करने लगा इस दौरान दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गया और विक्की वहां से निकल गया।

साथियों के साथ मौके पर चाकू लेकर पहुंचा, फिर पीठ में घोंप चाकू

लेकिन थोड़ी देर बाद विक्की अपने साथियों के साथ मौके पर चाकू लेकर पहुंचा और गुस्से में विक्की ने नरेन्द्र के पीठ में चाकू घोंप दिया। जिससे मौके पर ही नरेंद्र घायल होकर गिर पड़ा। जिसके बाद सरकंडा पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

मृतक
                           मृतक

मौके पर पहुंची पुलिस

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से नरेंद्र चंद्राकार को सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचें जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर सरकंडा पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी समेत उसके साथियों को हिरासत में ले लिया है, जहां उस पर आगे कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts