Homeअपराधगर्लफ्रेंड के घर शराब पार्टी, फिर हुआ झगड़ा… छत पर मिली प्रेमी...

गर्लफ्रेंड के घर शराब पार्टी, फिर हुआ झगड़ा… छत पर मिली प्रेमी की लाश, मचा हड़कंप…

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में गर्लफ्रेंड के घर दोस्तों के साथ शराब पार्टी करने पहुंचे 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, अंजोरा चौकी क्षेत्र में सोमवार रात सिद्धांत दान अपनी गर्लफ्रेंड अंजलीना तंवर के घर पहुंचा था। उस समय घर में अंजलीना की सहेली निमिषा, उसका प्रेमी गौरव और ग्रेसी भी मौजूद थे। सभी ने साथ बैठकर शराब पार्टी की।

बताया जा रहा है कि पार्टी के दौरान सिद्धांत और अंजलीना के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बहस बढ़ने पर सिद्धांत ने कथित तौर पर अंजलीना को गाली दे दी, जिसके बाद अंजलीना ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद नाराज सिद्धांत घर की छत पर चला गया।

कुछ देर बाद अंजलीना छत पर पहुंची तो सिद्धांत वहां बेसुध हालत में पड़ा मिला। उसे होश में लाने की कोशिश की गई और सीपीआर भी दिया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पार्टी में मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। सिद्धांत की मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts