Thursday, February 12, 2026
HomeअपराधGGU के छात्रों ने एक- दूसरे पर जमकर बरसाए मुक्के... आपसी विवाद...

GGU के छात्रों ने एक- दूसरे पर जमकर बरसाए मुक्के… आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट… वीडियो हो रहा वायरल…

बिलासपुर। गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई। बीटेक के सिनियर और जूनियर एक दूसरे पर जमकर मुक्का बरसाए। कुछ देर बाद सब शांत हो गए। स्टूडेंट्स के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

आप वीडियो के माध्यम से देख सकते है कि कॉलेज के कैंपस में स्टूडेंट्स एक- दूसरे पर हाथ और पैर चला रहे हैं। वहीं कुछ छात्रों द्वारा बीच बचाव किया जा रहा है। लेकिन युवक रुकने का नाम नहीं ले रहे है। नहीं कुछ बोलने का मौका भी नहीं दे रहा स्टूडेंट्स एक दूसरे पर झापड़ बरसा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई हैं। और कुछ दूर में एक युवक वीडियो बना रहा है। जिसके बाद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts