Monday, June 16, 2025
Homeअपराधबिलासपुर कलेक्ट्रेट में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा... हाथ में माचिस और पेट्रोल...

बिलासपुर कलेक्ट्रेट में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा… हाथ में माचिस और पेट्रोल की बोतल लेकर आत्मदाह की धमकी… जानिए क्या है पूरा माजरा…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर कलेक्ट्रेट में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक महिला पेट्रोल और माचिस लेकर आत्मदाह की चेतावनी देते हुए पहुंची। महिला का कहना है कि चांटीडीह क्षेत्र में हाल ही में अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान उसका घर तोड़ दिया गया था।

लेकिन उसे अभी तक दूसरी जगह आवास आवंटित नहीं किया गया है। जिसको लेकर महिला आज कलेक्ट्रेट पहुंची। और अपनी इसी मांग को लेकर महिला ने कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर हंगामा की।

मिली जानकारी के अनुसार, निवासी लक्ष्मी रजक पेट्रोल और माचिस लेकर अचानक कलेक्टेट्र पहुंची। जिसके बाद कलेक्टेट्र में जमकर हंगामा मचाया। कहने लगी कि आवास दो नहीं तो आत्मदाह कर लूंगी।

महिला के आत्मदाह की धमकी से प्रशासन और पुलिस विभाग सतर्क हो गया। मौके पर सिविल लाइन पुलिस तुरंत पहुंची और स्थिति को काबू में किया। पुलिस महिला को समझाने का प्रयास कर रही है। और मामले को सुलझाने के लिए संबंधित अधिकारियों से बातचीत की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर कलेक्ट्रेट में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक महिला पेट्रोल और माचिस लेकर आत्मदाह की चेतावनी देते हुए पहुंची। महिला का कहना है कि चांटीडीह क्षेत्र में हाल ही में अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान उसका घर तोड़ दिया गया था। लेकिन उसे अभी तक दूसरी जगह आवास आवंटित नहीं किया गया है। जिसको लेकर महिला आज कलेक्ट्रेट पहुंची। और अपनी इसी मांग को लेकर महिला ने कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर हंगामा की। मिली जानकारी के अनुसार, निवासी लक्ष्मी रजक पेट्रोल और माचिस लेकर अचानक कलेक्टेट्र पहुंची। जिसके बाद कलेक्टेट्र में जमकर हंगामा मचाया। कहने लगी कि आवास दो नहीं तो आत्मदाह कर लूंगी। महिला के आत्मदाह की धमकी से प्रशासन और पुलिस विभाग सतर्क हो गया। मौके पर सिविल लाइन पुलिस तुरंत पहुंची और स्थिति को काबू में किया। पुलिस महिला को समझाने का प्रयास कर रही है। और मामले को सुलझाने के लिए संबंधित अधिकारियों से बातचीत की जा रही है।