Missing Paddy : बिलासपुर। बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखंड अंतर्गत स्थित रिसदा धान खरीदी केंद्र में एक बड़ी गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के दौरान इस केंद्र में 54 लाख रुपये की अनियमितता सामने आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मस्तूरी थाना पुलिस ने केंद्र प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। (Missing Paddy)
प्राप्त जानकारी के अनुसार, धान खरीदी केंद्र में बड़ी मात्रा में धान की हेराफेरी की गई थी। जांच में यह सामने आया कि लगभग 1763 क्विंटल धान रिकॉर्ड से गायब है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 54 लाख रुपये बताई जा रही है। इस संबंध में सहकारी बैंक के मैनेजर ने संबंधित विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पूरे मामले की विस्तृत जांच की गई।
यह भी पढ़ें :- Chhattisgarh school news : शिक्षक सस्पेंड: क्लास में बच्चों से करवा रहा था धान सफाई, DEO ने लिया एक्शन…
जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए केंद्र प्रभारी कृष्ण कुमार करियारे और कंप्यूटर ऑपरेटर सुखसागर जांगड़े के खिलाफ मस्तूरी थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें :- Dead body found : अरपा नदी किनारे मिली युवक की लाश, शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस…
इस घटना के बाद खाद्य विभाग और सहकारी समितियों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने अन्य केंद्रों की भी जांच के निर्देश दे दिए हैं, जिससे यदि अन्य स्थानों पर भी इस तरह की गड़बड़ी हुई है, तो उसका जल्द ही खुलासा किया जा सके। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों की भूमिका की बारीकी से जांच कर रही है।
यह मामला प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था की पारदर्शिता पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।