Homeअपराध'मां मुझसे नाराज हैं'... आखिरी कॉल के कुछ घंटों बाद युवक ने...

‘मां मुझसे नाराज हैं’… आखिरी कॉल के कुछ घंटों बाद युवक ने दे दी जान, जांच में जुटी पुलिस…

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के टीपी नगर क्षेत्र में एक 24 वर्षीय युवक का शव उसके किराए के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रोहन उर्फ अमन श्रीवास के रूप में हुई है, जो बरपाली का निवासी था और टीपी नगर स्थित Trendz Studio Salon में कार्यरत था।

बताया जा रहा है कि रोहन टीपी नगर में किराए के कमरे में अकेला रहता था। परिवार के अनुसार गुरुवार रात करीब 9 बजे उसकी अपने पिता से सामान्य बातचीत हुई थी। इसके बाद देर रात लगभग 2:30 बजे उसने फिर पिता को फोन किया। इस दौरान वह काफी भावुक था और रोते हुए उसने कहा कि उसकी मां उससे नाराज हैं। कुछ देर बातचीत के बाद उसने फोन काट दिया।

शुक्रवार सुबह जब परिजनों ने कई बार फोन किया तो रोहन ने कोई जवाब नहीं दिया। चिंता होने पर परिवार के सदस्य उसके किराए के कमरे पहुंचे, जहां दरवाजा खोलने पर उसका शव फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।

पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

सीएसईबी चौकी प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts