Monday, June 16, 2025
HomeUncategorizedVIDEO: शहर में दिन दहाड़े गोली चलने से दहशत में लोग... फिर...

VIDEO: शहर में दिन दहाड़े गोली चलने से दहशत में लोग… फिर जो हुआ लोग देखकर रह गए हैरान…

भिलाई। प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। आए दिन बड़ी-बड़ी घटनाएं अलग-अलग शहरों में हो रही है। इस बार भिलाई शहर में दिन दहाड़े गोली चल गई, जिससे में लोग दहल गए हैं। सूचना के बाद छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों से पूछताछ की। वहीं घटना स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं।

मामला कैंप 2 मिलन चौक के पास का है। जहां पर सुबह 9:30 बजे के आसपास दो युवक अपने घर से गली की तरफ से जा रहे थे कि तभी पीछे से आ रहे 4 से 5 लोग अपनी गाड़ी में हाथ में हथियार लिए उनका पीछा करने लगे। रहवासियों ने बताया कि गाड़ी रोक कर दो राउंड फायरिंग की गई फायरिंग में कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर छावनी थाने TI चेतन चंद्राकर बल के साथ क्षेत्र में मौजूद है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

घटना के बाद लोगों की लगी भीड़

बताया यह जा रहा है कि अनीश, शिवम हत्याकांड वाले केस से जुड़ा था। इस पूरे मामले के बाद घटनास्थल पर आसपास के निवासियों की भीड़ लग गई।

पुरानी रंजिश के चलते हुई वारदात 

जोन अध्यक्ष जालंधर ने बताया कि पुरानी रंजिश से जुड़ा मामला है। इससे पूर्व भी इस तरह की घटना देखने को मिल चुकी है। इसी में यह भी जानकारी प्राप्त हुई कि जिस युवक के ऊपर गोली चलाई गई है उनके घर की किसी महिला पर भी तलवार से वार किया गया है। यह बताया जा रहा है कि उन्हें अभी अस्पताल ले जाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

भिलाई। प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। आए दिन बड़ी-बड़ी घटनाएं अलग-अलग शहरों में हो रही है। इस बार भिलाई शहर में दिन दहाड़े गोली चल गई, जिससे में लोग दहल गए हैं। सूचना के बाद छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों से पूछताछ की। वहीं घटना स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं। मामला कैंप 2 मिलन चौक के पास का है। जहां पर सुबह 9:30 बजे के आसपास दो युवक अपने घर से गली की तरफ से जा रहे थे कि तभी पीछे से आ रहे 4 से 5 लोग अपनी गाड़ी में हाथ में हथियार लिए उनका पीछा करने लगे। रहवासियों ने बताया कि गाड़ी रोक कर दो राउंड फायरिंग की गई फायरिंग में कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर छावनी थाने TI चेतन चंद्राकर बल के साथ क्षेत्र में मौजूद है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना के बाद लोगों की लगी भीड़ बताया यह जा रहा है कि अनीश, शिवम हत्याकांड वाले केस से जुड़ा था। इस पूरे मामले के बाद घटनास्थल पर आसपास के निवासियों की भीड़ लग गई। पुरानी रंजिश के चलते हुई वारदात  जोन अध्यक्ष जालंधर ने बताया कि पुरानी रंजिश से जुड़ा मामला है। इससे पूर्व भी इस तरह की घटना देखने को मिल चुकी है। इसी में यह भी जानकारी प्राप्त हुई कि जिस युवक के ऊपर गोली चलाई गई है उनके घर की किसी महिला पर भी तलवार से वार किया गया है। यह बताया जा रहा है कि उन्हें अभी अस्पताल ले जाया गया है।