Homeअपराधस्पा सेंटर में पुलिस की रेड, अंदर मिली युवतियां और अन्य लोग;...

स्पा सेंटर में पुलिस की रेड, अंदर मिली युवतियां और अन्य लोग; बाउंड ओवर की कार्रवाई

दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई के सूर्या मॉल स्थित सेंशेसन स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियों की शिकायत के बाद पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस की जांच के दौरान स्पा सेंटर के अंदर युवतियां और कुछ अन्य लोग मौजूद मिले, जिन्हें बाहर निकाला गया। हालांकि, रेड के दौरान किसी भी तरह की अनैतिक गतिविधि की पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस के मुताबिक, स्पा सेंटर को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी आधार पर ASP सिटी शोभराज अग्रवाल के निर्देश पर टीम ने कार्रवाई की। जांच के बाद स्पा सेंटर के मालिक और वहां मिली युवतियों के खिलाफ बाउंड ओवर यानी मुचलका पाबंद की कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि इसका उद्देश्य भविष्य में किसी भी अवैध गतिविधि में संलिप्तता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

वहीं, मॉल प्रबंधन के अनुसार जिस हिस्से में स्पा सेंटर संचालित है, वह सोल्ड प्रॉपर्टी है और वहां बिजली व पानी की सप्लाई भी बंद कर दी गई है। इसके बावजूद अंदर लोगों की मौजूदगी मिलने पर पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला।

भिलाई नगर CSP निशांत पाठक ने कहा कि शहर में स्पा सेंटरों की आड़ में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे स्थानों पर लगातार चेकिंग और नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

कार्रवाई के दौरान CSP निशांत पाठक, DSP (IUCAW) भारती मरकाम की टीम, सुपेला थाना प्रभारी एसएन सिंह और स्मृति नगर चौकी प्रभारी अमित अंडानी समेत पुलिस बल मौजूद रहा।

फिलहाल पुलिस जांच में सेंशेसन स्पा सेंटर में किसी भी अनैतिक गतिविधि की पुष्टि नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts