Friday, June 12, 2026
Homeअपराधछत्तीसगढ़ में SEX रैकेट का भंडाफोड़, 2 दलाल समेत 4 युवतियां गिरफ्तार,...

छत्तीसगढ़ में SEX रैकेट का भंडाफोड़, 2 दलाल समेत 4 युवतियां गिरफ्तार, लंबे समय से मिल रही थीं शिकायतें..!!

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के टीवी टावर इलाके स्थित एक मकान पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार युवतियों और दो कथित दलालों को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के रहवासियों द्वारा लंबे समय से मकान में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की शिकायत पुलिस को मिल रही थी। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने गोपनीय निगरानी शुरू की और पर्याप्त जानकारी मिलने के बाद संयुक्त टीम ने दबिश दी।

सीएसपी मयंक मिश्रा, ट्रैफिक डीएसपी उत्तम सिंह और साइबर टीम की मौजूदगी में की गई कार्रवाई के दौरान मौके से छह लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस को आशंका है कि उक्त मकान से लंबे समय से अवैध गतिविधियों का संचालन किया जा रहा था।

फिलहाल सभी संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में विस्तृत खुलासा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts