Homeअपराधसराफा दुकान में चोरों का धावा: कटर से शटर काटकर अंदर घुसे,...

सराफा दुकान में चोरों का धावा: कटर से शटर काटकर अंदर घुसे, 35 तोला सोना और चांदी लेकर फरार, जांच में जुटी पुलिस…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में सराफा दुकान में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। कचना बाजार चौक स्थित शिव ज्वेलर्स को चोरों ने देर रात निशाना बनाया। आरोपियों ने कटर मशीन से दुकान का शटर और ताला काटकर अंदर प्रवेश किया और सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।

सुबह दुकान खुलने पर संचालक को चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। प्रारंभिक जांच में करीब 35 तोला सोना और एक किलो से अधिक चांदी के आभूषण चोरी होने की बात सामने आई है। हालांकि, चोरी हुए सामान की वास्तविक कीमत स्टॉक मिलान के बाद स्पष्ट होगी।

सूचना मिलते ही खम्हारडीह पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ के जरिए आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात में कितने लोग शामिल थे और चोरी के बाद आरोपी किस रास्ते से फरार हुए। मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts