Thursday, February 12, 2026
Homeअपराधकौन है के.के श्रीवास्तव... जिनके खिलाफ हुआ है 15 करोड़ रूपए की...

कौन है के.के श्रीवास्तव… जिनके खिलाफ हुआ है 15 करोड़ रूपए की ठगी का मामला दर्ज… पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के माना जाता था बेहद करीबी… आखिर कैसे थे पूर्व सीएम से आरोपी के संबंध…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्मार्ट सिटी का काम दिलाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस शासनकाल में खुद को मंत्री का करीबी बताकर छत्तीसगढ़ के चर्चित व्यक्ति के के श्रीवास्तव ने दिल्ली के कारोबारी से धोखाधड़ी की है।

के.के श्रीवास्तव पूर्व सीएम भूपेश बघेल के माने जाते बेहद करीबी

पीड़ित ने इसकी शिकायत तेलीबांधा थाने में की है। बिलासपुर रहने वाले के के श्रीवास्तव पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेहद करीबी माने जाते हैं। इसी संबंध का फायदा उठाकर धोखाधड़ी करने की बात सामने आ रही है। एफआईआर के बाद प्रदेश का सियासी पारा भी बढ़ने लगा है।

पूर्व मुख्यमंत्री का श्रीवास्तव निवास में था आना जाना 

पिछली सरकार में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का लगातार बिलासपुर स्थित उसलापुर के श्रीवास्तव के निवास पर आना-जाना लगा रहता था। और इसी का फायदा उठाकर के के श्रीवास्तव ने दिल्ली के व्यापारी से लंबी रकम लेकर डील की थी। लेकिन उसे डील को पूरा नहीं करने पर अब उनकी शिकायत हुई है, मामले में इसकी शिकायत थाने में हुई है। वहीं जैसे ही मामला सामने आया है, अब राजनीतिक गरमाती नजर आ रही है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के आगमन पर कराई गई थी मुलाकात

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा जब बिलासपुर आई थीं तब भी केके श्रीवास्तव की उनसे मुलाकात कराई गई थी। केके श्रीवास्तव ने प्रियंका वाड्रा को प्रसाद भेंट किया था। इस खबर में लगी तस्वीर केके श्रीवास्तव की प्रियंका वाड्रा से मुलाकात के दौरान की है।

महीने भर में बन गया हाईप्रोफाइल पर्सन

करीबियों की मुलाकात या तो उसलापुर रेलवे फाटक के आसपास हो जाया करती थी। हेलिकाप्टर से आना होता तो जैन इंटरनेशल स्कूल, डीपीएस या फिर चकरभाठा एयरपोर्ट, जहां उनका हेलिकाप्टर लैंड करता था। रायपुर के लिए उड़ने से पहले मुलाकात हो जाया करती थी। पूर्व सीएम के करीबी तब दावा भी करते थे कि सीएम निजी प्रवास पर हैं। सत्ता प्रतिष्ठान से जुड़े शीर्ष नेतृत्व के महीने में एक बार उसलापुर का फेरा लगाने की बात राजनीति से लेकर प्रशासनिक हलकों में तेजी के साथ फैली। पूर्व सीएम के उसलापुर का महीने में एक फेरा ने श्रीवास्तव को हाईप्रोफाइल पर्सन बना दिया।

वर्तमान सरकार से भी है संपर्क

चर्चा तो इस बात की भी हो रही है कि पूर्व कांग्रेस सरकार के सत्ता प्रतिष्ठानों से जितनी करीबी श्रीवास्तव की रही है वर्तमान में सत्तासीन भाजपा के प्रभावशाली नेताओं से भी उतनी ही करीबी है।

पूर्व सीएम से नजदीकी का लाभ उठाते, ब्लैक स्मिथ कंपनी बनाकर किया था कोरबार

पूर्व सीएम से नजदीकी का लाभ उठाते हुए श्रीवास्तव ने ब्लैक स्मिथ कंपनी बनाई। इसके जरिए फ्लाई एश के धंधे में उतरा। कोरबा से लेकर रायगढ़ और सीपत एनटीपीसी पावर प्लांट से निकलने वाले फ्लाई एश के परिवहन में एकाधिकार कर लिया। उस दौर में चर्चा भी इस बात की खूब रही कि कोरबा जिले में उनकी राजनीतिक और प्रशासनिक हस्तक्षेप भी खूब हुआ करता था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts