Monday, June 16, 2025
HomeUncategorizedरायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में मतदान जारी, 18.73% हुआ मतदान...

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में मतदान जारी, 18.73% हुआ मतदान…

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया जारी है, जो आज शाम 6 बजे तक चलेगी। सुबह 11 बजे तक 18.73% मतदान हो चुका है। पोलिंग बूथों पर पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की भी अच्छी खासी तादाद देखी जा रही है। भाजपा के प्रत्याशी सुनील सोनी ने शुभ मुहूर्त में मतदान किया, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार आकाश शर्मा ने पंडित सुंदरलाल शर्मा स्कूल में अपने वोट डाले। रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने भी वोट डाला। छत्तीसगढ़ी फिल्मों की अभिनेत्री मोना सेन ने भी मतदान में भाग लिया।

मठपुरेना पोलिंग बूथ पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जबकि चंगोरा भाटा मतदान केंद्र पर कांग्रेस द्वारा वोटर्स के लिए पोहा का प्रबंध किया गया है। दोनों प्रमुख पार्टियां, भाजपा और कांग्रेस, अपने वाहनों से वोटर्स को पोलिंग बूथ तक छोड़ने की व्यवस्था कर रही हैं। इस उपचुनाव में कुल 30 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके लिए 2 लाख 71 हजार से ज्यादा मतदाता वोट डालेंगे।

मुख्य मुकाबला भाजपा के सुनील सोनी और कांग्रेस के आकाश शर्मा के बीच है। चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित होंगे। सुरक्षा के लिहाज से लगभग 500 जवानों के साथ पांच सीआरपीएफ कंपनियां तैनात की गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया जारी है, जो आज शाम 6 बजे तक चलेगी। सुबह 11 बजे तक 18.73% मतदान हो चुका है। पोलिंग बूथों पर पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की भी अच्छी खासी तादाद देखी जा रही है। भाजपा के प्रत्याशी सुनील सोनी ने शुभ मुहूर्त में मतदान किया, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार आकाश शर्मा ने पंडित सुंदरलाल शर्मा स्कूल में अपने वोट डाले। रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने भी वोट डाला। छत्तीसगढ़ी फिल्मों की अभिनेत्री मोना सेन ने भी मतदान में भाग लिया। मठपुरेना पोलिंग बूथ पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जबकि चंगोरा भाटा मतदान केंद्र पर कांग्रेस द्वारा वोटर्स के लिए पोहा का प्रबंध किया गया है। दोनों प्रमुख पार्टियां, भाजपा और कांग्रेस, अपने वाहनों से वोटर्स को पोलिंग बूथ तक छोड़ने की व्यवस्था कर रही हैं। इस उपचुनाव में कुल 30 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके लिए 2 लाख 71 हजार से ज्यादा मतदाता वोट डालेंगे। मुख्य मुकाबला भाजपा के सुनील सोनी और कांग्रेस के आकाश शर्मा के बीच है। चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित होंगे। सुरक्षा के लिहाज से लगभग 500 जवानों के साथ पांच सीआरपीएफ कंपनियां तैनात की गई हैं।