Monday, June 16, 2025
Homeअपराधयुवक ने किशोरी के शरीर पर चाकू से 6 से 8 बार...

युवक ने किशोरी के शरीर पर चाकू से 6 से 8 बार ताबड़तोड़ किया वार… आदतन नशेड़ी बताया जा रहा आरोपी…

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी इलाके में एक नशेड़ी युवक ने एक किशोर लड़की पर चाकू से कई बार जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। आरोपी ने 16 वर्षीय किशोरी पर 6 से 8 बार चाकू से ताबड़तोड़ वार किया है। बताया जा रहा है कि इश्कबाजी में हुए विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं किशोरी का इलाज जारी है और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार,  आरोपी युवक का नाम 19 वर्षीय निलेश दास उर्फ कालू है, जो आदतन नशेड़ी है और सीतामढ़ी बल्ली कुआं के पास रहता है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी पर 6 से 8 बार चाकू से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया ।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपी नशे की हालत में किशोरी के ठीक होने के बाद फिर से हमला करने की बात कहता नज़र आया है। बताया जा रहा है कि युवक और किशोरी के बीच कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, इसी बीच किसी विवाद को लेकर उसने किशोरी पर चाकू से हमला कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी इलाके में एक नशेड़ी युवक ने एक किशोर लड़की पर चाकू से कई बार जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। आरोपी ने 16 वर्षीय किशोरी पर 6 से 8 बार चाकू से ताबड़तोड़ वार किया है। बताया जा रहा है कि इश्कबाजी में हुए विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं किशोरी का इलाज जारी है और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार,  आरोपी युवक का नाम 19 वर्षीय निलेश दास उर्फ कालू है, जो आदतन नशेड़ी है और सीतामढ़ी बल्ली कुआं के पास रहता है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी पर 6 से 8 बार चाकू से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया । घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपी नशे की हालत में किशोरी के ठीक होने के बाद फिर से हमला करने की बात कहता नज़र आया है। बताया जा रहा है कि युवक और किशोरी के बीच कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, इसी बीच किसी विवाद को लेकर उसने किशोरी पर चाकू से हमला कर दिया।