
डेस्क। छत्तीसगढ़ के दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने कम से कम सात नक्सलियों को मार गिराया है। यहां नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है। नक्सल विरोधी सर्च अभियान के तहत मंगलवार (10 दिसंबर) को नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कोंडागांव जिले की डीआरजी के साथ एसटीएफ तथा सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी। गुरुवार (12 दिसंबर) को तड़के तीन बजे संयुक्त सुरक्षा बलों की टीम और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई।

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक रुक कर मुठभेड़ जारी है। सर्च ऑपरेशन के दौरान अब तक 7 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। मुठभेड़ खत्म होने के बाद और नक्सलियों के शव मिल सकते हैं।
