Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेमहापौर और अध्यक्ष पद की कुर्सी पर किसका होगा कब्ज़ा? कल तय...

महापौर और अध्यक्ष पद की कुर्सी पर किसका होगा कब्ज़ा? कल तय होगी आरक्षण प्रक्रिया…

महापौर और अध्यक्ष पदों के आरक्षण की प्रक्रिया 7 जनवरी को

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के आम चुनावों के लिए महापौर और अध्यक्ष पदों के आरक्षण की प्रक्रिया कल, 7 जनवरी 2025 को संपन्न होगी। यह प्रक्रिया रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सुबह 10:30 बजे शुरू होगी।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने पहले यह प्रक्रिया 27 दिसंबर 2024 को निर्धारित की थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया था। यह कार्यवाही छत्तीसगढ़ नगर पालिका (महापौर और अध्यक्ष पद आरक्षण) नियम 1999 के तहत की जा रही है।

इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर उपस्थित होकर इस प्रक्रिया का अवलोकन कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts