Tuesday, June 17, 2025
Homeअपराधएक और गोलीकांड: युवक पर फायरिंग, रीढ़ की हड्डी के पास लगी...

एक और गोलीकांड: युवक पर फायरिंग, रीढ़ की हड्डी के पास लगी गोली, हालत गंभीर, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल…

कोरबा में फिर चली गोली, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

कोरबी में बाइक सवार युवक पर हमला/

 

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कोरबी चौकी अंतर्गत बुढ़ापारा इलाके में देर रात 24 वर्षीय युवक कृष्णा पांडे पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। युवक बाइक से जा रहा था, तभी हमलावरों ने उसकी पीठ में गोली मार दी। गंभीर हालत में घायल कृष्णा को कटघोरा के जीवांश अस्पताल ले जाया गया, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर उसे रेफर कर दिया गया। 

इलाके में फैला दहशत का माहौल

घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। सीमावर्ती क्षेत्रों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।

सराफा व्यापारी पर हमला: लूट और गोलीबारी 

इससे एक दिन पहले, कोरबा के एसएस प्लाजा स्थित अमृता ज्वैलर्स के संचालक गोपाल राय सोनी को नकाबपोश लुटेरों ने घर में घुसकर गोली मारी। लुटेरे जेवरात और गाड़ी लूटकर फरार हो गए। इस घटना से व्यापारियों में भारी आक्रोश है।

पुलिस की बढ़ी सक्रियता  

लगातार हो रही गोलीबारी और अपराध की घटनाओं के चलते पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। इन घटनाओं के आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

कोरबा में फिर चली गोली, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल कोरबी में बाइक सवार युवक पर हमला/   कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कोरबी चौकी अंतर्गत बुढ़ापारा इलाके में देर रात 24 वर्षीय युवक कृष्णा पांडे पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। युवक बाइक से जा रहा था, तभी हमलावरों ने उसकी पीठ में गोली मार दी। गंभीर हालत में घायल कृष्णा को कटघोरा के जीवांश अस्पताल ले जाया गया, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर उसे रेफर कर दिया गया।  इलाके में फैला दहशत का माहौल घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। सीमावर्ती क्षेत्रों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। सराफा व्यापारी पर हमला: लूट और गोलीबारी  इससे एक दिन पहले, कोरबा के एसएस प्लाजा स्थित अमृता ज्वैलर्स के संचालक गोपाल राय सोनी को नकाबपोश लुटेरों ने घर में घुसकर गोली मारी। लुटेरे जेवरात और गाड़ी लूटकर फरार हो गए। इस घटना से व्यापारियों में भारी आक्रोश है। पुलिस की बढ़ी सक्रियता   लगातार हो रही गोलीबारी और अपराध की घटनाओं के चलते पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। इन घटनाओं के आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।