Thursday, February 12, 2026
Homeअन्य खबरेअटल विश्वास पत्र’ लॉन्च: भाजपा के बड़े वादे, शहरों का नया खाका,...

अटल विश्वास पत्र’ लॉन्च: भाजपा के बड़े वादे, शहरों का नया खाका, बिलासपुर में नया ‘कोचिंग हब’ और ‘नालंदा परिसर’, शिक्षा को मिलेगी रफ्तार…

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपने संकल्प पत्र ‘अटल विश्वास पात्र’ का विमोचन किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष को अटल निर्माण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है और सभी नगरी निकायों में अटल परिसर का निर्माण किया जाएगा।

प्रमुख घोषणाएं

1. नजूल भूमि पर बसे लोगों को राहत

– कानून में बदलाव कर पट्टा देने की व्यवस्था की जाएगी।

2. बिजली बिल और कर चुकाने वालों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ

– जिन नागरिकों ने समेकित कर और बिजली बिल जमा किया है, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता दी जाएगी।

3. महिलाओं को संपत्ति कर में छूट

– 25% छूट दी जाएगी, और यदि 7 तारीख तक कर जमा किया जाता है, तो 10% अतिरिक्त छूट मिलेगी।

बिलासपुर के लिए खास वादे

1. शिक्षा और रोजगार

– कोचिंग हब और नालंदा परिसर बनाकर बिलासपुर को एजुकेशन हब के रूप में विकसित किया जाएगा।

– युवा हब स्थापित किया जाएगा, जिसमें को-वर्किंग स्पेस, कौशल विकास केंद्र और मनोरंजन सुविधाएं होंगी।

2. शहर की बुनियादी सुविधाएं

– प्रत्येक परिवार को पाइपलाइन से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

– स्ट्रीट लाइट्स को स्मार्ट LED लाइटिंग में बदला जाएगा और महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सोलर पावर से जोड़ा जाएगा।

– सड़क, नाली, बिजली, पानी और सफाई की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

3. ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का विकास

– बिलासा देवी केवटीन स्मारक और ऑडिटोरियम का निर्माण होगा।

– मां डिंडेश्वरी, मां नर्मदा और देवरानी-जेठानी मंदिरों का पुनर्विकास होगा।

4. यातायात और इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार

– अरपा बैराज परियोजना को शीघ्र पूरा किया जाएगा।

– नए आरओबी, फ्लाईओवर और वैकल्पिक मार्गों का निर्माण होगा।

– बिलासपुर के व्यस्त बाजारों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और केंद्रीय निगरानी प्रणाली स्थापित की जाएगी।

5. पर्यावरण और स्वास्थ्य सुरक्षा

– हरिहर बिलासपुर योजना चलाई जाएगी।

– नगर के सभी उद्यानों में योग सेट, ओपन जिम और जॉगिंग ट्रैक बनाए जाएंगे।

– डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रभावी उपाय किए जाएंगे।

– जलभराव की समस्या को हल करने के लिए उन्नत जल निकासी नेटवर्क तैयार किया जाएगा।

6. नगर निगम की पारदर्शिता और प्रशासनिक सुधार

– अवैध कॉलोनियों का नियमितीकरण किया जाएगा।

– नगर निगम की दुकानों के किराए के संग्रह को नियमित किया जाएगा।

– नगरपालिका राजस्व में पारदर्शिता के लिए सार्वजनिक वित्तीय बोर्ड पेश किया जाएगा।

– सभी वार्डों में नागरिक समितियों का गठन होगा, जो योजनाओं की निगरानी करेंगी।

कांग्रेस पर निशाना

डिप्टी सीएम अरुण साव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने गरीबों के प्रधानमंत्री आवास योजना को जानबूझकर रोका था। भाजपा सरकार इसे तेजी से पूरा करेगी और लाभार्थियों के चयन को पारदर्शी बनाएगी।

भाजपा नेताओं की उपस्थिति

प्रेस वार्ता में केंद्रीय राज्य मंत्री टोकन साहू, विधायक अमर अग्रवाल, विधायक धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सावनी, जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल, दीपक सिंह उपस्थित रहे थे।

नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा का मास्टरप्लान 

‘अटल विश्वास पात्र’ में बिलासपुर को स्मार्ट, सुरक्षित और औद्योगिक नगरी के रूप में विकसित करने का वादा किया गया है। अब देखना होगा कि जनता इस पर कैसी प्रतिक्रिया देती है और चुनावी नतीजों में यह घोषणापत्र कितना असर डालता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts