Sunday, March 29, 2026
Homeअपराधपति की हत्या कर थाने पहुंची पत्नी, कहा- 'मैंने मार डाला', चरित्र...

पति की हत्या कर थाने पहुंची पत्नी, कहा- ‘मैंने मार डाला’, चरित्र शंका से परेशान पत्नी ने किया खौफनाक हत्याकांड…

गौरेला पेंड्रा मरवाही। छत्तीसगढ़ के मरवाही जिले में एक महिला ने अपने पति की टांगिया से हत्या कर दी और फिर खुद थाने पहुंचकर जुर्म कबूल कर लिया।

छठी समारोह से लौटने के बाद बढ़ा विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, ये घटना बघर्रा गांव के ललमटियाटोला की है। सोमवार को पति-पत्नी पड़ोसी के घर छठी कार्यक्रम में शामिल होकर लौटे थे, जहां से आने के बाद पति घोरेलाल (56) ने पत्नी वेदकुंवर (55) के चरित्र पर शक जताया। इस बात को लेकर दोनों में तीखी बहस हुई।

गहरी नींद में सोए पति पर किया वार

रात में जब घोरेलाल सोने चला गया, तब पत्नी ने गुस्से में घर में रखी टांगिया उठाई और दो वार कर उसके गले पर कर दिए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

आरोपी गिरफ्तार
                   आरोपी गिरफ्तार

हत्या के बाद खुद थाने पहुंचकर कबूला जुर्म

हत्या के बाद आरोपी वेदकुंवर खुद थाने पहुंची और पुलिस को बताया, मैंने अपने पति को मार डाला है। वह हर वक्त मुझ पर शक करता था और किसी से भी बात करने पर टोका टाकी करता था। इससे तंग आकर मैंने उसे मार दिया।

आरोपी महिला गिरफ्तार

एडिशनल एसपी ओम चंदेल ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts