Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधपहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी संतान न होने पर हैवान...

पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी संतान न होने पर हैवान बना पति, पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाया, 75% झुलसी महिला अस्पताल में भर्ती…

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कटघोरा थाना क्षेत्र के ढेलवाडीह में एक पति ने अपनी दूसरी पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की। पीड़िता भावना अग्रवाल गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पति की हैवानियत: मॉर्निंग वॉक के बहाने ले जाकर आग के हवाले किया  

आरोपी गोपाल अग्रवाल, जो ढेलवाडीह में किराना व्यवसायी है, गुरुवार सुबह अपनी पत्नी भावना को मॉर्निंग वॉक के बहाने घर से बाहर ले गया। लेकिन चक चकवा पहाड़ की ओर जाने के बजाय, वह उसे देलवाडीह ले आया। वहां कार में रखे पेट्रोल से उसने भावना पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और फिर मुक्तिधाम के पास फेंककर फरार हो गया।

पहली पत्नी की भी थी संतान नहीं, दूसरी पर भी बरपाता था जुल्म

गोपाल की पहली पत्नी की छह साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। वह भी निसंतान थी। पहली पत्नी की मृत्यु के बाद गोपाल ने बांगो निवासी भावना से शादी की थी, लेकिन छह साल बाद भी उन्हें कोई संतान नहीं हुई। इसी बात को लेकर गोपाल भावना से आए दिन मारपीट करता था और उसे कई बार मायके भी छोड़ आया था।

राहगीरों ने जलती हालत में तड़पती देखा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना के बाद जब भावना तड़प रही थी, तब मॉर्निंग वॉक पर निकले स्थानीय लोगों ने उसे देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर ने बताया कि आरोपी पति गोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। फोरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

न्याय की मांग, आरोपी को कड़ी सजा देने की उठी मांग

भावना की हालत गंभीर बनी हुई है, और इस घटना से इलाके में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है। पुलिस इस मामले में हर पहलू से जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts