मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मनाया 61वां जन्मदिन, जशपुर में लिया मां का आशीर्वाद
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 61 वर्ष के हो गए। अपने जन्मदिन के अवसर पर वे जशपुर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने गृहग्राम बगिया में मां से आशीर्वाद लिया और कार्यकर्ताओं के साथ सत्यनारायण कथा का श्रवण किया।
सीएम साय ने स्कूली बच्चों के साथ जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया और उनके लिए विशेष न्योताभोज का आयोजन किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सहित देश के कई नेताओं ने मुख्यमंत्री साय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।