Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया मतदान, परिवार सहित डाला वोट...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया मतदान, परिवार सहित डाला वोट…

रायपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड स्थित शासकीय प्राथमिक शाला, बगिया के मतदान केंद्र क्रमांक-45 में मतदान किया।

मुख्यमंत्री साय मतदान केंद्र पहुंचे और कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया के सभी नियमों का पालन करते हुए मतदान किया। इस दौरान उनके साथ उनकी माता जसमनी देवी, पत्नी कौशल्या साय, भाई विनोद साय और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे, जिन्होंने मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

मुख्यमंत्री साय ने जनता से भी मतदान के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण कर्तव्य भी है। प्रदेश के विकास और समृद्धि के लिए हर नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts