Sunday, March 29, 2026
Homeअपराधजिले में चोरों के हौसले बुलंद, पहले हाथ साफ, फिर सुबूत साफ,...

जिले में चोरों के हौसले बुलंद, पहले हाथ साफ, फिर सुबूत साफ, शादी में गया था मालिक, वापस लौटा तो राख हो चुका था सबकुछ…

कोरबा में बेखौफ चोरों का आतंक: सूने घर में चोरी के बाद आग के हवाले किया

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे वारदात के बाद सुबूत मिटाने के लिए आगजनी भी करने लगे हैं। ताजा मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्रान्तर्गत आदर्श नगर कॉलोनी का है, जहां बीती रात चोरों ने एक सूने मकान में चोरी करने के बाद उसे आग के हवाले कर दिया।

चोरी के बाद आगजनी से दहशत

स्थानीय लोगों के मुताबिक, चोरी की घटना के बाद जब सुबह पड़ोसियों ने घर से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं, तो तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा कीमती सामान और जरूरी दस्तावेज जलकर खाक हो चुके थे।

शादी समारोह में गया था मकान मालिक

जिस घर में चोरी और आगजनी की वारदात हुई, वह क्वार्टर नंबर एम 1194 है, जहां युवक दिनेश निवास करता है। बताया जा रहा है कि वह कुछ दिनों से शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गया हुआ था। इसी का फायदा उठाकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस जांच में जुटी

पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। चोरों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है, लेकिन पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts