Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधप्रेम की राह में अड़चन बनी परिवार की दीवार, 12वीं की छात्रा...

प्रेम की राह में अड़चन बनी परिवार की दीवार, 12वीं की छात्रा ने जहर खाकर दी जान…

प्रेम प्रसंग में बाधा बनी परिवार, छात्रा ने जहर खाकर दी जान 

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रीवा गांव की रहने वाली 17 वर्षीय सुमन कंवर, जो तुमान हाई सेकेंडरी स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा थी, ने जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली।

शादी से इनकार बना मौत की वजह

बताया जा रहा है कि सुमन एक युवक से प्रेम करती थी और दोनों की शादी की बात चल रही थी। लेकिन जब परिजनों ने इस रिश्ते से इनकार कर दिया, तो आहत होकर छात्रा ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर बारीकी से छानबीन कर रही है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts