Thursday, February 12, 2026
Homeअपराधतखतपुर में मौत का पहेली, जांच में सामने आई ये चौंकाने वाली...

तखतपुर में मौत का पहेली, जांच में सामने आई ये चौंकाने वाली सच्चाई, पढ़िए पूरी खबर…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिलतरा में सोमवार सुबह रेडीमेड कपड़ा व्यापारी रसिक गुप्ता उर्फ हितकिशोर (38) का शव उनके घर के पास संदिग्ध हालात में मिला। मृतक के सिर और चेहरे पर चोट के निशान होने से हत्या की आशंका जताई गई, लेकिन शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कार्डियक अरेस्ट को मौत की वजह बताया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

वार्ड क्रमांक 13 से पंच पद का चुनाव लड़ चुके रेडीमेड कपड़ा व्यापारी रसिक गुप्ता उर्फ हितकिशोर (38) का शव उनके घर के पास संदिग्ध हालत में मिला। उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही थी?

पत्नी ने सबसे पहले देखा था शव

सोमवार सुबह झाड़ू लगाने बाहर निकली मृतक की पत्नी ने घर के प्रांगण में रसिक गुप्ता का शव मोटरसाइकिल के नीचे दबा देखा। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद डॉक्टरों की शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मृतक के शराब के नशे में होने और कार्डियक अरेस्ट से मौत होने की पुष्टि हुई। हालांकि, पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच जारी रखे हुए है और विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

पुलिस जांच जारी

तखतपुर पुलिस ने मर्ग क्रमांक 20/25 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है, वहीं सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्य भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि चुनावी रंजिश और पुरानी दुश्मनी जैसे सभी पहलुओं पर जांच जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts