Thursday, February 12, 2026
Homeअपराधरक्षक या भक्षक? छात्राओं पर बेड टच के आरोप में दो शिक्षक...

रक्षक या भक्षक? छात्राओं पर बेड टच के आरोप में दो शिक्षक सस्पेंड, डीईओ ने की सख्त कार्रवाई…

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर और बिल्हा विकासखंड में दो शिक्षकों पर कक्षा 5वीं की छात्राओं द्वारा लगाए गए अशोभनीय स्पर्श (बेड टच) के आरोपों की पुष्टि होने पर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) अनिल तिवारी ने दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। यह निर्णय संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) द्वारा जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद लिया गया।

कौन-कौन से शिक्षक हुए निलंबित?  

1. अशोक कुमार कुरें – सहायक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला खुडियाडीह, तखतपुर

2. रामकिशोर निर्मलकर – प्रधानपाठक, शासकीय प्राथमिक शाला आवास पारा मंगला पासीद, बिल्हा

छात्राओं द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच में दोष सिद्ध होने के बाद डीईओ ने तत्काल प्रभाव से दोनों शिक्षकों को निलंबित करने का आदेश जारी किया।

निलंबन के दौरान क्या होगा?

– निलंबन अवधि में अशोक कुमार कुरें को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, तखतपुर में और रामकिशोर निर्मलकर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, राजेंद्र नगर, बिलासपुर में अटैच किया गया है।

– दोनों शिक्षकों को निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

डीईओ का बयान

डीईओ अनिल तिवारी ने इस मामले को शिक्षकीय गरिमा और सिविल सेवा आचार संहिता 1665 के प्रावधानों के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की यह हरकत बेहद निंदनीय है और यह शिक्षा जगत की नैतिकता पर गंभीर सवाल खड़ा करती है।

इस कड़ी कार्रवाई से शिक्षा विभाग ने स्पष्ट संकेत दिया है कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts