Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधशादी का झांसा, दुष्कर्म और नौकरी का धोखा, प्यार में फंसी नर्स...

शादी का झांसा, दुष्कर्म और नौकरी का धोखा, प्यार में फंसी नर्स से 5 लाख की ठगी, व्हाट्सऐप ग्रुप से शुरू हुई दोस्ती, पीड़िता युवती ने दर्ज कराई शिकायत…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 5 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले दोस्ती की, फिर शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए और नौकरी का लालच देकर पैसे ऐंठ लिए। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने बातचीत बंद कर दी। तब पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

व्हाट्सऐप ग्रुप से हुई पहचान, फिर बढ़ी नजदीकियां

पीड़िता बिलासपुर के हिरीं थाना क्षेत्र में रहने वाली है। और सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निजी अस्पताल में नर्स काम करती है। उसकी पहचान सारंगढ़ के मड़वाभाठा निवासी घनश्याम जांगड़े उर्फ विक्रम से एक सामाजिक व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए हुई थी। आरोपी के परिजनों ने उसका बायोडाटा ग्रुप में साझा किया था, जिसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हुई।

शादी का झांसा देकर बनाए संबंध

कुछ ही दिनों में दोनों के बीच दोस्ती हो गई और जुलाई 2024 से मुलाकातें होने लगीं। इस दौरान आरोपी ने शादी का वादा कर युवती से शारीरिक संबंध बना लिए।

सरकारी नौकरी के नाम पर 5 लाख की ठगी

आरोपी ने युवती को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5 लाख रुपए ले लिए। लेकिन लंबे समय तक नौकरी न लगने पर जब पीड़िता ने पैसे वापस मांगे और शादी की बात की, तो आरोपी टाल-मटोल करने लगा।

शिकायत के बाद पुलिस जांच शुरू

जब आरोपी ने युवती के फोन उठाने भी बंद कर दिए, तो पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में दुष्कर्म और धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts