Tuesday, June 17, 2025
Homeअपराध10वीं मंजिल से गिरकर लड़की की मौत, इलाके में हड़कंप, फ्लैट तो...

10वीं मंजिल से गिरकर लड़की की मौत, इलाके में हड़कंप, फ्लैट तो बिक गए, पर सुरक्षा कहां? CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…

रायपुर: 10वीं मंजिल से गिरकर लड़की की मौत, इलाके में हड़कंप/हादसे के बाद आक्रोश, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल/

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ऐश्वर्या एम्पायर बी-2 में एक लड़की की 10वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन अब तक मृतका की पहचान नहीं हो पाई है।

हत्या, आत्महत्या या हादसा? पुलिस जांच में जुटी 

पुलिस इस घटना को हत्या, आत्महत्या या दुर्घटना के रूप में देखने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। एक घंटे बाद भी मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।

स्थानीय लोगों का गुस्सा, बिल्डर पर लापरवाही का आरोप

रहवासियों ने ऐश्वर्या एम्पायर ग्रुप पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि करोड़ों रुपये में फ्लैट बेचे जा रहे हैं, लेकिन सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। पहले भी सुरक्षा की मांग की गई थी, लेकिन इसे नजरअंदाज किया गया।

क्या मृतका यहां रहती थी? कोई जानकारी नहीं

स्थानीय लोगों को इस बात की भी जानकारी नहीं है कि मृतका यहां की निवासी थी या किसी और मकसद से यहां आई थी। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

रायपुर: 10वीं मंजिल से गिरकर लड़की की मौत, इलाके में हड़कंप/हादसे के बाद आक्रोश, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल/ रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ऐश्वर्या एम्पायर बी-2 में एक लड़की की 10वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन अब तक मृतका की पहचान नहीं हो पाई है।